Advertisement
बिहार चुनाव के लिए महागठबंधन ने 'बिहार का तेजस्वी प्रण' के नाम का जारी किया संयुक्त घोषणा पत्र

तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि हम लोगों को बिहार बनाना है और उन्हें बिहार पर कब्जा जमाना है। बिहार के लोग परिवर्तन के लिए बेकरार हैं। इस बार जनता नौकरी-रोजगार वाली सरकार चाहती है। इस दौरान मंच पर तेजस्वी यादव के अलावा मुकेश सहनी, दीपांकर भट्टाचार्य, पवन खेड़ा, अखिलेश प्रसाद सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे।
इस मौके पर पवन खेड़ा ने कहा कि महागठबंधन ने सबसे पहले सीएम फेस घोषित किया और सबने मिलकर संयुक्त घोषणा पत्र जारी किया। इससे यह स्पष्ट है कि कौन बिहार के लिए गंभीर है। उन्होंने कहा कि बिहार 20 सालों में पीछे चला गया है। उसे वापस पटरी पर लाना है। उन्होंने कहा कि इस घोषणा पत्र में उन सभी मुद्दों को शामिल किया गया है, जिससे बिहार को विकसित बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि घोषणा पत्र हर वर्ग और समाज से जुड़ा हुआ है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


