नई दिल्ली। बजट पर सस्पेंस खत्म हो गया है। बजट आज ही पेश होगा।
वित्तमंत्री अरूण जेटली बजट के दस्तावेज वाला ब्रीफकेस लेकर संसद पहुंच
हैं। राष्ट्रपति ने भी बजट को मंजूरी दे दी है। गौरतलब है कि कल देर रात
केरल से सांसद ई अहमद का दिल का दौरा पडने से निधन हो गया। सांसद के निधन
के बाद आज बजट पेश होने पर सस्पेंस बना हुआ था। माना जा रहा था कि परंपरा
के अनुसार सांसद के निधन पर आज संसद की कार्यवाही स्थगित की जा सकती है।
लेकिन जेटली के बजट के दस्तावेज वाले बैग के साथ वित्त मंत्रालय पहुंचने के
बाद ऐसे कयासों पर विराम लग गया है। स्पीकर सुमित्रा महाजन ने स्पष्ट कर
दिया है कि बजट तो पेश करना ही होगा, ये संवैधानिक जिम्मेदारी है। ज्ञातव्य
है कि ऐसा पहली बार हो रहा है जब रेल और आम बजट एक साथ पेश किए जाएंगे।
वहीं कैबिनेट ने भी बजट को मंजूरी दे दी है। स्पीकर ने कहा- सब जानते हैं
कि एक दुखद घटना (ई अहमद का निधन) हुई है। पर साथ ही साथ बजट एक संवैधानिक
जिम्मेदारी है, इसे हमें पेश करना ही होगा।