govt appeal to stop Note ban petitions -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

केंद्र नोटबंदी विरोधी याचिकाओं के खिलाफ

khaskhabar.com: गुरुवार, 17 नवम्बर 2016 4:38 PM (IST)
केंद्र नोटबंदी विरोधी याचिकाओं के खिलाफ
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने गुरुवार को 500 और 1,000 रुपये के नोटों को बंद किए जाने के कदम को विभिन्न उच्च न्यायालयों और निचली अदालतों में चुनौती देने वाली याचिकाओं पर रोक लगाने की मांग की। अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने मामले की तत्काल सुनवाई का अनुरोध किया, जिसके बाद न्यायमूर्ति अनिल आर. दवे और न्यायमूर्ति ए.एम. खानविलकर की सदस्यता वाली पीठ ने मामले को शुक्रवार के लिए सूचीबद्ध करने की मंजूरी दे दी। अटॉर्नी जनरल ने पीठ से कहा कि मामला सर्वोच्च न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति टी.एस. ठाकुर की अदालत के लिए सूचीबद्ध किया जाए, जहां पहले ही सरकार के कदम को चुनौती देनी वाली चार याचिकाओं की सुनवाई हो रही है। यह भी पढ़े : शादी की शहनाई में बजी पीएम मोदी की धुन, थिरक रहे लोग यह भी पढ़े : बाजार में फेंक गया 500 और 1000 के नोट, उठा ले गए लोग

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement