Governor interacts with students from Jammu and Kashmir-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राज्यपाल ने जम्मू-कश्मीर के विद्यार्थियों से किया संवाद

khaskhabar.com: सोमवार, 29 सितम्बर 2025 5:42 PM (IST)
राज्यपाल ने जम्मू-कश्मीर के विद्यार्थियों से किया संवाद
चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के कठुआ क्षेत्र के गुज्जर-बक्करवाल समुदाय के 25 विद्यार्थियों से संवाद किया। इस अवसर पर राज्यपाल के साथ उनकी धर्मपत्नी मित्रा घोष भी उपस्थित रहीं। लेफ्टिनेंट कर्नल अमरीक सिंह के नेतृत्व में 12 लड़कियों और 13 लड़कों का यह दल भारतीय सेना की ’राइजिंग स्टार कोर’ द्वारा आयोजित ’’सद्भावना यात्रा-2025-26’’ के अंतर्गत राष्ट्रीय एकीकरण दौरे पर हैं। राज्यपाल ने विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत से अध्ययन करने तथा जम्मू-कश्मीर सहित संपूर्ण राष्ट्र की प्रगति में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र का हर नागरिक उनके साथ है और उन्हें बेहतर भविष्य निर्माण के लिए हरसंभव अवसर उपलब्ध होंगे।
’’ऑपरेशन सद्भावना’’ के तहत आयोजित इस प्रेरक संवाद ने विद्यार्थियों को भारतीय लोकतंत्र, सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रीय एकता के साथ और गहराई से जोड़ने का अवसर प्रदान किया।
इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव दुष्मंत कुमार बेहेरा, एडीसी मोहन कृष्णा पी, लेफ्टिनेंट प्रियंका सेवडा, संतोष शर्मा, राजीव, शिक्षक, राजभवन के अधिकारीगण तथा भारतीय सेना के अन्य कर्मीगण भी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement