Government should defer GST to July 2019 otherwise waterloo, says Subramanian Swamy Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 3:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

स्वामी का GST को लेकर मोदी पर हमला,साबित होगा वॉटरलू

khaskhabar.com: शुक्रवार, 02 जून 2017 2:59 PM (IST)
स्वामी का GST को लेकर मोदी पर हमला,साबित होगा वॉटरलू
इन नए आंकड़ों के आधार पर कांग्रेस ने भी मोदी सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने कहा कि उनकी देश की अर्थव्यवस्था की धीमी विकास दर की भविष्यवाणी सही थी और नोटबंदी ने इसे और भी बदतर बना दिया। चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा, ‘मैंने कहा था नोटबंदी से देश की विकास दर 1 से 1.5 फीसदी प्रभावित होगी, जबकि जीवीए में 1.3 फीसदी की कमी आएगा। अर्थव्यवस्था की रफ्तार जुलाई 2016 से धीमी पडऩी शुरू हो गई थी।’ चिदंबरम ने कहा, ‘कांग्रेस और विपक्षी दल जो कह रहे थे, वह सही साबित हुआ है। अर्थव्यवस्था में साल 2016 के मध्य से ही गिरावट शुरू हो गई थी, लेकिन उसे ठीक करने के कदम उठाने की बजाए सरकार ने नोटबंदी जैसा असाधारण मूखर्तापूर्ण कदम उठाया, जिसने अर्थव्यवस्था को और अधिक नुकसान पहुंचाया।’ पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘इस दौरान लाखों लोग दुख में डूब गए। हमने ध्यान दिलाया था कि जीवंत अर्थव्यवस्था के तीन संकेतक नीचे गिर गए हैं। पहला जीडीपी अनुपात के लिए निवेश है, दूसरा क्रेडिट वृद्धि है और तीसरा नई नौकरियों की संख्या है।’ चिदंबरम ने यह भी कहा कि इन तीनों संकेतकों पर सरकार पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है और सीएसओ ने यह साबित किया है कि सरकार गलत थी। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में गिरावट को लेकर सरकार की आलोचना की है और देश का ध्यान विफलता से हटाने के लिये अन्य मुद्दे गढऩे का आरोप लगाया है। गांधी ने ट्विटर पर लिखा है, ‘जीडीपी में गिरावट, बेरोजगारी बढ़ रही है। हमारा ध्यान विफलता से हटाने के लिये मुद्दे गढ़े जा रहे हैं।’

ये भी पढ़ें - यहां मरने के बाद भी होती है शादी, मंडप में दूल्हा-दुल्हन...

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement