Government Secretary Vikas Sitaram Bhale inaugurated Bloom School-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शासन सचिव विकास सीताराम भाले ने किया ब्लूम स्कूल का शुभारंभ

khaskhabar.com: मंगलवार, 11 अप्रैल 2023 9:40 PM (IST)
शासन सचिव विकास सीताराम भाले ने किया ब्लूम स्कूल का शुभारंभ
जयपुर। शिक्षा के क्षेत्र में विगत 34 वर्ष से अग्रणि राजवंश पब्लिक स्कूल ने प्ले ग्रुप स्कूल की दिशा में कदम बढाते हुए ब्लूम स्कूल का शुभारंभ किया। स्कूली शिक्षा के लिए छोटे बच्चों को तैयार करने के लिए ब्लूम का शुभारंभ किया गया है। जयपुर के जेएलएन मार्ग काला कॉलोनी स्थित इस स्कूल का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रमुख शासन सचिव विकास सीताराम भाले और एडिशनल कमिश्नर सीजीएसटी डिपार्टमेंट ऑफ राजस्थान सुजाता प्रियदर्शनी के द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथियों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन किया। अत्याधुनिक तकनीक के साथ इस स्कूल में बच्चो को शिक्षा उपल्बध कराई जाएगी, जो कि राजधानी के चुनिंदा स्कूलों में ही अभी तक उपलब्ध है। इस दौरान एजुकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष प्रताप भानु सिंह शेखावत, राजवंश पब्लिक स्कूल की निदेशक सीता चौहान, सचिव अनिमेष चौहान, चेयरपर्सन आकांक्षा चौहान प्रिंसिपल नवल जैन ने अतिथियों का स्वागत साफा, माला पहनाकर और शाल उडा कर किया। कार्यक्रम में स्कूल की चेयरपर्सन आकांक्षा चौहान शिक्षा के महत्व और प्रवेशोत्सव की प्रक्रिया आदि विषयों पर चर्चा की तो सचिव अनिमेष चौहान ने राजवंश पब्लिक स्कूल के 34 वर्ष के सफर के बारे बताया। इस मौके पर स्कूल में आने वाले स्टूडेंट्स के अभिभावक भी मौजूद रहे। स्कूल के प्रिंसिपल नवल जैन ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/7
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement