Advertisement
प्रदेश में 5 सालों में कर दिया जाएगा सरकारी स्कूलों का कायाकल्प – शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा

मंत्री ने कहा कि गांव का विकास शिक्षा के क्षेत्र में सुधार करना व इसकी दिशा व दशा बदलना उनकी प्राथमिकता का बड़ा हिस्सा है। मेरा पूरा जीवन ग्रामीणों के लिए समर्पित है, इसी पगडंडी पर चलकर लोगों की सेवा कर रहा हूं। सिस्टम को दुरुस्त करने मे समय लगेगा लेकिन इसमें अंत समय में परिणाम बहुत अच्छे आएंगे। उन्होंने ग्रामीणों से आहवान किया कि वे सरकारी स्कूलों में अपने बच्चों का दाखिला कराएं अच्छे परिणाम की गारंटी सरकार की है।
मंत्री ने कहा कि ग्रामीणों के सपनों की सरकार है। जिसमें हर वर्ग के उत्थान को लेकर विकास पर बल दिया जा रहा है। प्रदेश में केंद्र व राज्य सरकार की नीतियां से विकास को बल मिला है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति ऐसी नीति है जिससे डिग्री व डिप्लोमा लेकर संस्थान से बाहर निकलने वाले युवाओं को रोजगार के नियमित अवसर मिलेंगे।
मंत्री ने कहा कि अगले वर्ष राष्ट्रीय शिक्षा नीति हरियाणा में लागू की जाएगी। उन्होंने नई शिक्षा नीति के लाभों से भी लोगों को अवगत कराया व उनसे सहयोग की अपील की। सभी स्कूलों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। मंत्री ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा व उन्हें हर क्षेत्र में बराबर का सम्मान दिया जा रहा है।
खर्ची व पर्ची वाला समय चला गया अब वही युवा आगे बढ़ेंगे जिन में टैलेंट है। हमें अपने बच्चों की पढ़ाई पर फोकस करना है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


