Government school teacher killed in road accident, unidentified driver absconding.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सरकारी स्कूल शिक्षक की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन चालक फरार

khaskhabar.com: शुक्रवार, 24 अक्टूबर 2025 5:33 PM (IST)
सरकारी स्कूल शिक्षक की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन चालक फरार
बयाना। बयाना-हिंडौन स्टेट हाईवे पर सड़क हादसे में एक सरकारी स्कूल शिक्षक की मौत हो गई। हादसा बयाना सदर थाना क्षेत्र के धाधरैन गांव के पास हुआ, जहां अज्ञात वाहन ने शिक्षक को जोरदार टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान धाधरैन गांव निवासी 55 वर्षीय मकरम सिंह मीना पुत्र भगवत मीना के रूप में हुई है। वे मदनपुर गांव के सरकारी विद्यालय में वरिष्ठ अध्यापक के पद पर कार्यरत थे। सदर थाना प्रभारी कृष्णवीर सिंह ने बताया कि मकरम सिंह खेतों से घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल मकरम सिंह सड़क पर कुछ देर तक पड़े रहे। बाद में राहगीरों ने उन्हें देखकर परिजनों को सूचना दी। परिजन तुरंत उन्हें उपजिला अस्पताल बयाना लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अस्पताल स्टाफ के अनुसार, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है और अज्ञात वाहन व उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है। इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement