Government in process of changing India economic environment: Arun Jaitley-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सरकार देश का आर्थिक वातावरण  बदलने की प्रक्रिया में : जेटली

khaskhabar.com: सोमवार, 25 सितम्बर 2017 9:49 PM (IST)
सरकार देश का आर्थिक वातावरण  बदलने की प्रक्रिया में : जेटली
नई दिल्ली। केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने सोमवार को कहा कि सरकार आर्थिक वातावरण बदलने और भारतीय अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन देने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने साथ ही देश की विकास दर में गिरावट को स्वीकार किया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में जेटली ने पत्रकारों से कहा, ‘‘पिछली तिमाही को छोडक़र वृद्धि दर अच्छी रही है, जहां जीडीपी की वृद्धि दर में कुछ कमी दर्ज की गई। अप्रैल-जून के दौरान सेवा क्षेत्र में वृद्धि हुई, लेकिन उत्पादन में गिरावट दर्ज की गई।’’ जेटली ने कहा, ‘‘आर्थिक वातावरण बदलने के लिए जो भी कदम उठाने की जरूरत है, हम निश्चित रूप से उसकी प्रक्रिया में हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह परिस्थति निजी क्षेत्र की ओर से कम निवेश, जो कि बैंक की वृद्धि को सहयोग देने की क्षमता से भी संबंधित है और जीएसटी की घोषणा के बाद जून-जुलाई में पुराना स्टॉक खाली करने के कारण भी पैदा हुई है।’’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement