Gopal Soni sent to jail for cheating on collective marriage in faizabad-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:33 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सामूहिक विवाह के नाम पर ठगी करने वाले गोपाल सोनी को पुलिस ने भेजा जेल

khaskhabar.com: मंगलवार, 18 अप्रैल 2017 2:48 PM (IST)
सामूहिक विवाह के नाम पर ठगी करने वाले गोपाल सोनी को पुलिस ने भेजा जेल
फैज़ाबाद। ठगी व जालसाजी करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना कर भोले भाले लोगों को अपने जाल में फंसाने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। धर्म की नगरी अयोध्या में सामूहिक शादियां कराने के नाम पर एक व्यक्ति ने 30 गरीब परिवारों के बेटे बेटियों की शादी कराई। इस व्यक्ति ने सभी से रजिस्ट्रेशन के नाम पर 21000 हजार रूपये लिए साथ ही उनसे कहा कि संस्था 50 हजार का दहेज देगी। लेकिन मात्र 5 हजार रुपए का सामान दहेज में दिया गया और नकली जेवर दिए गए। जब यह मामला अयोध्या कोतवाली पहुंचा तो पुलिस ने पीड़िता सरिता कसेरा पत्नी गणेश कुमार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement