Google CEO Sunder Pichai received nearly US $ 200 million salary last year-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गूगल CEO सुंदर पिचाई को गत वर्ष वेतन में मिले 13 अरब रुपये

khaskhabar.com: शनिवार, 29 अप्रैल 2017 3:34 PM (IST)
गूगल CEO सुंदर पिचाई को गत वर्ष वेतन में मिले 13 अरब रुपये
ह्यूस्टन। भारत में जन्मे गूगल के 44 साल के सीईओ सुंदर पिचाई को एक साल की कमाई जानकर शायद आप हैरान हो जाएं। पिचाई को पिछले साल वेतन एवं अन्य मद में कंपनी से $200 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 13 अरब रुपये) भुगतान किए गए। पिचाई को साल 2016 में मिली यह रकम इससे पिछले साल के मुकाबले दो गुनी है। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, पिचाई को 2016 में $6.50 लाख डॉलर (4.17 करोड़ रुपये) बतौर वेतन मिला जो साल 2015 में मिले वेतन से थोड़ा कम है। 2015 में पिचाई को गूगल ने 6.52 लाख डॉलर (करीब 4.19 करोड़ रुपये) वेतन दिया था। लंबे समय तक एक कर्मचारी के रूप में काम करने वाले पिचाई को गूगल ने जब अगस्त 2015 में कंपनी का पुनर्गठन किया तब सुंदर पिचाई को गूगल का सीईओ का पद सौंपा था। उसके बाद इन्हें 2016 में 198.7 मिलियन डॉलर (करीब 12.77 अरब रुपये) मूल्य के कंपनी के शेयर अवार्ड के रूप में दिए गए जो कि 2015 के स्टॉक अवार्ड $99.8 मिलियन डॉलर (करीब 6.41 अरब रुपये) की तुलना में दोगुना है। इस तरह से पिचाई को पिछसे साल 199.7 मिलियन डॉलर दिए गए जो कि उससे पहले दिए गए 100.6 मिलियन की तुलना में दोगुनी है।
अमेरिकी न्यूज चैनल सीएनएन के मुताबिक, गूगल की कॉम्पनसेशन कमेटी ने इतना भारी-भरकम वेतन सीईओ के पद पर उनका प्रमोशन और कई प्रॉडक्ट्स की कामयाब लॉन्चिंग के लिए दिया। पिचाई को इतनी भारी भरकम रकम मिलने के पीछे यह भी कारण है कि पैरेंट कंपनी के को फाउंडर लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन ने सीईओ और प्रेसिडेंट की भूमिका में रहते हुए केवल 1 डॉलर (करीब 70 रुपये) ही लिए. जबकि दोनों को स्टॉक होल्डिंग के जरिए $40 बिलियन डॉलर (करीब 26 खरब रुपये) मिलने चाहिए। पिचाई को बढ़त तब मिली जब गूगले की सेल 22.5 फिसदी बढ़ गई और शुद्ध आय में 19 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई. क्योंकि गूगल इंटरनेट विज्ञापन में नंबर एक पर काबिज है। गूगल के को-फाउंडर और पूर्व सीईओ लैरी पेज नई कंपनी एल्फाबेट के बिजनेस पर ध्यान केंद्रित करने में जुटे हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि पिचाई के नेतृत्व में गूगल को अपने प्रमुख विज्ञापनों एवं यूट्यूब बिजनस से बिक्री बढ़ी है। इस दौरान कंपनी ने मशीन लर्निंग, हार्डवेयर और क्लाउड कंप्यूटिंग में भी निवेश किया है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement