Gold selling out, the police arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सोना बचने निकले, पुलिस ने धरा

khaskhabar.com: मंगलवार, 11 अक्टूबर 2016 3:58 PM (IST)
सोना बचने निकले, पुलिस ने धरा
भीलवाड़ा। चैन्नई की ज्वैलरी शॉप से चोरी करके फरार दो युवकों को प्रताप नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने युवकों से करीब दो किलो सोने के आभूषण भी बरामद किये। आरोपी आभुषण बेचने के लिए भीलवाड़ा आये थे। सभी आभुषणों की किमत करीब 60 से 70 लाख रूपये आंकी जा रही है। प्रतापनगर थाने के सबइंस्पेक्टर फुलचन्द ने बताया कि कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि सर्किट हाउस के पास दो युवक सोने की ज्वैलरी के साथ संदिग्ध अवस्था में घुम रहे है। इस पर मौके पर जाकर देखा तो दोनों युवकों पुलिस को देखकर भागने लगे। उन्हे पकडकर बैग की तलाश ली गई थी उसमें सोने के कई आभुषण बरामद हुए। दोनों से पुछताछ की तो उन्होने अपना नाम जैतारण निवासी दीपक व अमृत गुर्जर बताया। उन्होंने यह भी बताया कि यह सोने के ज्वैलरी चैन्नई की ज्वेलरी शॉप से चुरा कर लाये है। सोना भीलवाडा में बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे थे। पुलिस दोनों आरोपियों से गहनता से पुछताछ कर रही है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement