Advertisement
सोना 50,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से नीचे, चांदी भी टूटी

चांदी के सितंबर वायदा अनुबंध में पिछले सत्र से 6.82 फीसदी की गिरावट के साथ 24.27 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार चल रहा था जबकि इससे पहले भाव 23.59 डॉलर प्रति औंस टूटा। बीते सप्ताह चांदी का भाव 29.91 डॉलर प्रति औंस तक उछला था जिसके बाद अब तक चांदी छह डॉलर प्रति औंस से ज्यादा टूट चुकी है।
रूस द्वारा कोरोना का टीका बनाने का दावा करने के बाद अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की तेजी पर ब्रेक लग गया है। रूस ने कहा है कि टीके का परीक्षण पूरा हो चुका है और अक्टूबर में यह व्यापक स्तर पर टीकाकरण शुरू होगा। भारत में भी रूसी कोरोना टीके उपलब्ध कराने पर विचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार, इस पर विचार के लिए विशेषज्ञों की एक समिति की बुधवार को एक बैठक होने जा रही है। (आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


