Goa: Digvijai Singh reaches Governor House with 17 Congress MLAs-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गोवा: 17 कांग्रेसी विधायकों संग राजभवन पहुंचे दिग्विजय सिंह

khaskhabar.com: मंगलवार, 14 मार्च 2017 3:48 PM (IST)
गोवा: 17 कांग्रेसी विधायकों संग राजभवन पहुंचे दिग्विजय सिंह
पणजी/नई दिल्ली। गोवा में विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद नई सरकार के गठन को लेकर पणजी से दिल्ली तक सियासत गर्माई हुई है। मामला सुप्रीम कोर्ट तक भी पहुंचा, जहां कांग्रेस ने मनोहर पर्रिकर के शपथ पर रोक लगाने की मांग की, शीर्ष कोर्ट ने इस पर मंगलवार को सुनवाई करते हुए खारिज कर दिया और 16 मार्च को फ्लोर टेस्ट का आदेश जारी कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने राज्यपाल से इससे पहले सभी प्रक्रिया पूरी करने को भी कहा है। इस बीच, कांग्रेस एक बार मात खाने के बाद अब भी सरकार गठन के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है। कांग्रेस के 17 विधायक महासचिव दिग्विजय सिंह के साथ बस से राजभवन पहुंचे हैं। कांग्रेस मांग कर रही है कि इकलौती सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते पहले उन्हें सरकार गठन का मौका दिया जाए। हालांकि, 40 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए 21 विधायकों के समर्थन की जरूरत पड़ेगी। सुप्रीम कोर्ट में कांग्रेस को इसी बात के लिए फटकार लगी थी कि अगर आपके पास संख्याबल है तो आप राज्यपाल के पास क्यों नहीं गए? सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि अगर आप पहले गवर्नर के पास अपने संख्याबल के साथ जाते और फिर सुप्रीम कोर्ट आते तो हमारे लिए फैसला लेना आसान होता। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर आपके पास संख्याबल था तो पहले गवर्नर के पास जाना चाहिए था।

[ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement