Advertisement
दिल्ली से लापता लड़की बिहार में मिली, संदिग्ध अभी भी फरार

स्थानीय टीम द्वारा जांच के दौरान पीड़िता का पता लगाने का प्रयास किया गया लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
स्पेशल सीपी ने कहा, "अपराध शाखा की टीम ने जानकारी जुटाई और आसपास के इलाकों की तलाशी ली। स्थानीय जानकारी के आधार पर, कुछ संदिग्धों को शॉर्टलिस्ट किया गया और उनकी जांच की गई, लेकिन लापता लड़की के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी।"
तकनीकी निगरानी के आधार पर, टीम ने बिहार के जिला सीतामढी में लापता लड़की ढूंढ लिया और शालीमार बाग पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया।
यादव ने कहा, "नाबालिग पीड़ित लड़की की जांच के दौरान, यह सामने आया कि उसे उसकी उम्र, पेशे और आर्थिक स्थिति का विवरण छिपाकर शादी/आजीविका के मकसद से संदिग्ध बहला-फुसलाकर विभिन्न स्थानों पर उसे ले गए थे।"
यादव ने कहा, "संदिग्धों/आरोपियों का विवरण स्थानीय पुलिस के साथ साझा किया गया है।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


