Advertisement
गौरी लंकेश के संदिग्ध हत्यारों की हिट लिस्ट में गिरीश कर्नाड भी थे : SIT

बीते साल पांच सितंबर को गौरी लंकेश की बेंगलुरू स्थित उनके घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस अब तक छह संदिग्धों को गिरफ्तार कर चुकी है। एक गिरफ्तारी तो बीते मंगलवार को ही हुई है। एसआइटी ने महाराष्ट्र के विजयपुरा जिले से 26 वर्षीय परशुराम वाघमारे को गिरफ्तार किया है।
फिलहाल वह 14 दिन के लिए एसआईटी की हिरासत में है। पिछले हफ्ते एक बेंगलुरु अदालत में पेश की गई एक फॉरेंसिक रिपोर्ट में एसआईटी ने कहा था कि गौरी लंकेश और कन्नड़ लेखक एमएम कलबुर्गी को मारने के लिए एक ही बंदूक का इस्तेमाल किया गया था।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


