Gift for people of Varanasi here direct flights between varanasi to Colombo from August said pm modi -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

वाराणसी के लोगों के लिए तोहफा, कोलंबो के लिए अगस्त से सीधी उड़ानें

khaskhabar.com: शुक्रवार, 12 मई 2017 1:53 PM (IST)
वाराणसी के लोगों के लिए तोहफा, कोलंबो के लिए अगस्त से सीधी उड़ानें
श्रीलंका के दो दिवसीय दौरे पर यहां आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण घोषणा में कहा कि अगस्त से वाराणसी-कोलंबो-वाराणसी के बीच सीधी उड़ानें होंगी, जिसका संचालन एयर इंडिया करेगी। संयुक्त राष्ट्र द्वारा मान्यता प्राप्त 14वें वेसाक दिवस में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि इस साल अगस्त से एयर इंडिया कोलंबो और वाराणसी के बीच सीधी उड़ान सेवा संचालित करेगी। प्रधानमंत्री ने कहा, मेरे तमिल भाई-बहन भी काशी विश्वनाथ की भूमि वाराणसी की यात्रा कर सकेंगे।
मोदी के मुताबिक, यह श्रीलंका के साथ संबंध और अधिक घनिष्ठ बनाने का बेहतरीन अवसर है।
आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement