Ghaziabad: Fire broke out in Vasundhara Sector 13 building due to AC blast-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गाजियाबाद : वसुंधरा सेक्टर 13 की बिल्डिंग में एसी ब्लास्ट की वजह से लगी आग

khaskhabar.com: बुधवार, 19 जून 2024 2:16 PM (IST)
गाजियाबाद : वसुंधरा सेक्टर 13 की बिल्डिंग में एसी ब्लास्ट की वजह से लगी आग
गाजियाबाद। इस समय उत्तर भारत में गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है और ऐसा नहीं है कि रात में गर्मी से कुछ राहत मिल जाए। दिनभर गर्मी को झेल कर जब कामकाजी लोग अपने घर पहुंचते हैं तो सभी के मन में यह बात रहती है कि घर में एसी की ठंडी हवा में सुकून के पल बिताए जाए। लेकिन, एसी भी अब जानलेवा साबित हो रहा है। ऐसा ही मामला मंगलवार रात को वसुंधरा सेक्टर 13 की मर्लिन सोसाइटी में देखने को मिला। हालांकि अच्छी बात यह है कि इस आग में कोई जनहानि नहीं हुई है लेकिन घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया है। एसी में आग ना लगे इसको लेकर कई बार सोशल मीडिया के जरिए कई बुद्धिजीवियों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाले हैं जिसमें सीधे तौर पर कहा जाता है कि समय-समय पर एसी की सर्विस कराई जाए। जिससे कि ऐसी के द्वारा होने वाली दुर्घटनाओं से बचा जा सके बावजूद इसके कुछ लोग नजरअंदाजी करते हैं जिसका खामिया का गृह स्वामी समेत आसपास के लोगों को भी भुगतना पड़ता है। न्यूज एशिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement