Ghar Ek Mandir drama staged today, enthusiasm among people-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

घर एक मंदिर नाटक का मंचन आज, लोगो में उत्साह

khaskhabar.com: शुक्रवार, 05 मई 2023 8:32 PM (IST)
घर एक मंदिर नाटक का मंचन आज, लोगो में उत्साह
भीलवाडा । भारत विकास परिषद राजस्थान मध्य प्रांत की और से हास्य, संगीत, पारिवारिक एवं सामाजिक संदेश देने वाले नाटक घर एक मंदिर का मंचन 06 मई को सांय 07 बजे रोड़वेज बस स्टेण्ड के पास महेश शिक्षा सदन में होगा। इस मंचन को लेकर शहर के लोगो में उत्साह है। अब तक ढाई हजार से अधिक लोगो ने नाटक को देखने के लिये रजिस्ट्रेशन करा लिया है। वही इसके कलाकार देर रात मुम्बई से भीलवाड़ा पहुंच चुके है। नाटक के लेखक एवं निर्देशक जुगल के नायक ने बताया कि इस नाटक में सोलह कलाकार भाग लेगें। जिनमें मशहूर अदाकारा मिताली नाग, शर्मिला, नमृता भारती, आशा देवाश्री, सिमरन, अंकित राणा, विल्सन, काशीनाथ, रामावतार गुर्जर प्रमुख है। परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष गोविन्द प्रसाद सोडाणी ने बताया कि नाटक मंचन का जिम्मा भारत विकास परिषद राजस्थान मध्य प्रांत और शहर की आजाद, प्रताप, विवेकानंद, शिवाजी और सुभाष शाखाओं ने लिया है। जो संस्कार प्रकल्प के तहत नाटक का मंचन करा रही है। यह एक ऐसा नाटक है। इसमें हर उम्र के व्यक्ति को सीख मिलने के साथ ही उसका भरपूर मनोरंजन होगा। नाटक में दिखाया जाएगा कि किस प्रकार सामाजिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक भावनाओं के साथ परिवार में रहना है। कार्यक्रम की सफलता के लिये प्रांतीय महासचिव गोविन्द अग्रवाल, शिवम प्रहलादका, रजनीकांत आचार्य, अरूण बाहेती एवं प्रदीप चौधरी सहित कई पदाधिकारी जुटे हुए है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement