Advertisement
आम बजट : किचन के लिए राहत नहीं, डायरेक्ट टैक्स में बढ़ोतरी न कर छूट दी : मध्यवर्ग

वहीं परिवार की एक अन्य सदस्य राधिका ने कहा कि एक मध्यवर्गीय परिवार को आंगनवाड़ी महिला को राहत देने से कोई काम नहीं चलने वाला। घर के राशन और गैस के दाम में कमी होनी चाहिये तभी कुछ राहत मिल पाएगी। गृहणी को मोदी सरकार से उम्मीदें थी जो इस बजट से पूरी होती हुई नहीं दिख रही है।
एक अन्य महिला सदस्य पूजा का कहना है कि बजट में राहत जरूरत मिली है कपड़ा सस्ता हुआ है, जूतों के दाम कम हुए हैं पर सब्जियों के दाम, ग्रोसरी दैनिक जरूरतों का सामान भी सस्ता होना चाहिए तभी कोई बात बनती। परिवार में युवा सदस्य अचिन का कहना है, फोन सस्ता होने से युवाओं के लिए कुछ नहीं होने वाला मैं बिजनेस करता हूं स्टेशनरी सामना में सबकुछ महंगा हो गया है। टैक्स बहुत बढ़ गया है ये भी कम करना चाहिए था। हमारे लिए भी सरकार को कुछ करना चाहिए। लोन लेने की क्षमता केवल निम्न वर्ग की बढ़ेगी मध्यवर्ग के लिए कुछ राहत जैसा नहीं है।
वहीं चार्टेड अकाउंटेन्ट की पढ़ाई करने वाली छात्र दीक्षा का कहना है कि बजट एक इक्नॉमिक ग्रोथ के लिए है, इंडस्ट्रीयल ग्रोथ के लिए है। मिडिल क्लास के लिए तो वैसे भी कुछ नहीं होता है। अगर कुछ सस्ता नहीं हुआ है तो महंगा भी नहीं हुआ है, ये इस बजट की खास बात है। उनके हिसाब से टैक्स भी नहीं बढ़ा है कपड़ा-जुटा-चप्पल सस्ता हुआ है ये अच्छे संकेत हैं। ये सब भी बहुत महत्वपूर्ण होता है एक परिवार के लिए। ये एक एवरेज बजट है और सही से चला तो इनॉमिक ग्रोथ हो सकती है और अगले 25 साल के लिए ये बजट अच्छा है।
गौरतलब है कि आम आदमी यानी मिडिल क्लास की उम्मीदें हर बार की तरह इस बार भी टैक्स में राहत मिलने से ही जुड़ी थीं। बजट 2022-23 में टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ( आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


