Gehlot sahab has no moral right to discuss phone tapping - Gajendra Singh Shekhawat-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फोन टैपिंग पर गहलोत साहब को चर्चा करने का नैतिक अधिकार नहीं - गजेंद्र सिंह शेखावत

khaskhabar.com: शुक्रवार, 14 फ़रवरी 2025 2:12 PM (IST)
फोन टैपिंग पर गहलोत साहब को चर्चा करने का नैतिक अधिकार नहीं - गजेंद्र सिंह शेखावत
जोधपुर,। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने फोन टैपिंग को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को घेरा। शेखावत ने कहा कि गहलोत साहब को तो फोन टैपिंग के मामले में चर्चा करने का नैतिक अधिकार भी नहीं है। शुक्रवार को जोधपुर में अपने निवास पर मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में फोन टैपिंग पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान से संबंधित सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गहलोत साहब के जमाने में जिस तरह से फोन टैपिंग हुई, यह मैं कहता या आरोप-प्रत्यारोप लगाता, वो ठीक नहीं था, लेकिन उनके ओएसडी रहे लोकेश शर्मा ने दिल्ली न्यायालय में शपथ पूर्वक बयान रजिस्टर्ड कराकर कहा कि फोन टैपिंग हुई है। फोन टैपिंग के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री ने खुद उस टैप को अवैध तरीके से हासिल कर लीक करने के लिए कहा। जिन लोगों ने इस तरह के पाप किए हैं, वो दूसरों की तरफ दृष्टि उठाकर देखें, उनका ये अधिकार नहीं है। महाकुंभ को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के बयान और कांग्रेसी नेताओं के संगम में डुबकी लगाने के सवाल पर शेखावत ने कहा कि ये कांग्रेस का चरित्र है। किसी भी विषय पर इस तरह की प्रतिक्रियाएं करना और बाद में उससे भाग जाना। मैं आपको स्मरण करता हूं। कोविड के समय में वैक्सीन जब बनी थी। यही कांग्रेसी थे। इनके नेता समेत ये सब कह रहे थे कि ये भारतीय जनता पार्टी की वैक्सीन है। ये विश्वास योग्य वैक्सीन नहीं है। वैक्सीन का कोई क्लिनिकल ट्रायल नहीं हुआ है। फिर अंधेरी रात में जाकर इन सबने वैक्सीन लगाई है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेसियों के सोशल मीडिया हैंडल देख लीजिए, वैक्सीन लगवाते फोटो नहीं मिलेगा, क्योंकि इन्होंने पाप किया था और फिर अपने पाप से मुंह छिपाने के लिए वो अंधेरी रात में जाकर वैक्सीन लगवाते थे। जीवन का खतरा था, लेकिन राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को पूर्ति करने के लिए उन्होंने गैर जिम्मेदाराना बयान दिए थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement