Advertisement
गौतम अदाणी ने देश के 'दूसरे स्वतंत्रता संग्राम' के लिए युवा उद्यमियों का किया आह्वान

अदाणी ग्रुप के चेयरमैन ने कहा, "जब अचानक सतह से एक हरी कोपल निकलती है तो वह आजादी और उम्मीद के एक नए अध्याय की घोषणा करती है। उस कोमल हरी कोपल में हर उस महान सपने का सार होता है, जिसने इतिहास रचा है।"
ग्रीन टॉक्स के केवल तीन एडिशन में सैकड़ों सपनों का मूल्यांकन किया गया है और 15 बेहतरीन कंपनियों ने मंच पर अपने विजन साझा किए हैं।
गौतम अदाणी ने कहा, "एक ऐसी दुनिया में जहां दस में से नौ स्टार्टअप असफल हो जाते हैं, यह देखना दिलचस्प है कि सपने देखने वाले हमारे कितने ही लोगों ने मुश्किलों को पहले ही पार कर लिया है।"
उन्होंने कहा, "एक उद्यमी के तौर पर मुझे पता है कि सपने देखना क्या होता है। केवल सपने देखने वाले ही ऐसे निशान छोड़ते हैं, जिन्हें इतिहास भी मिटा नहीं सकता। जिन उद्यमियों से मैं मिलता हूं, उनमें से वे मुझे सबसे ज्यादा प्रभावित करते हैं, जो सामाजिक उद्यमी होते हैं। वे धन की तलाश में नहीं, बल्कि बेहतर समाज बनाने की चाहत से शुरुआत करते हैं।"
गौतम अदाणी ने कहा कि हमारा अंतिम लक्ष्य ग्रीन टॉक्स को केवल एक मंच से कहीं अधिक बनाना है।
उन्होंने कहा, "यह सहयोग का एक जीवंत मंच बनना चाहिए, जहां भारत का इनोवेशन दुनिया की कल्पना से मिले। एक ऐसी जगह जहां सोशल स्टार्टअप नए विचार पैदा करें। एक उद्देश्य के लिए एकजुट हों और मानवता की भलाई के लिए काम करें। यह ऐसा इकोसिस्टम होना चाहिए, जहां हर भागीदार लेन-देन से नहीं, बल्कि अच्छाई के साथ आगे बढ़ने के साझा मिशन से जुड़ा हो ताकि हम एक बेहतर और सस्टेनेबल वर्ल्ड को पीछे छोड़ सकें।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


