Gauri Lankesh Murder: Home Ministry Seeks Report From Karnataka Government, SIT will investigate-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गौरी मर्डर: गृह मंत्रालय ने मांगी रिपोर्ट, एसआईटी करेगी जांच

khaskhabar.com: बुधवार, 06 सितम्बर 2017 7:09 PM (IST)
गौरी मर्डर: गृह मंत्रालय ने मांगी रिपोर्ट, एसआईटी करेगी जांच
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार को कर्नाटक सरकार से वरिष्ठ कन्नड़ पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता गौरी लंकेश की हत्या के मामले में कर्नाटक सरकार से रिपोर्ट मांगी है। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर बताया, गृह मंत्रालय ने वरिष्ठ पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या मामले में कर्नाटक सरकार से रिपोर्ट मांगी है। गोरी लंकेश की हत्या के बाद राज्यभर में विरोध-प्रदर्शन हो रहे है। इसी बीच कर्नाटक सरकार ने बुधवार को विशेष जांच टीम से गौरी की हत्या की जांच कराने के आदेश दे दिए है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने संवाददाताओं से कहा, पत्रकार की हत्या की जांच के लिए पुलिस महानिरीक्षक स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया है। यह पूछे जाने पर कि क्या यह जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की किसी टीम को सौंपी जा सकती है, सिद्धारमैया ने कहा, मैने यह पुलिस महानिदेशक (आर.के. दत्ता) पर छोड़ दिया है। वह इस मामले में राज्य के गृह मंत्री (रामलिंगा रेड्डी) से विचार विमर्श कर फैसला लेंगे। कांग्रेस नेता ने कहा, मैंने सभी विकल्प खुले रखे हैं। उन्होंने कहा कि अगर पत्रकार के परिजन सीबीआई जांच की मांग करेंगे तो राज्य सरकार इस पर विचार कर सकती है। केंद्रीय मंत्री ने कर्नाटक सरकार पर लगाया ये आरोप
इधर, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार ने पार्टी मुख्यालय में कहा, हम कर्नाटक सरकार से वरिष्ठ पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या की जांच गंभीरता से करने, मामले को अंजाम तक पहुंचाने, दोषियों को पकडऩे एवं उन्हें सजा देने का आग्रह करते हैं। कुमार ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उनकी सरकार पर पुराने आपराधिक मामलों को गंभीरता से नहीं लेने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, सिद्धारमैया सरकार पुराने संवेदनशील मामलों की जांच करने और इसकी तह तक पहुंचने में विफल रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement