gangster Manjit father shot dead in delhi -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गैंगस्टर मंजीत महल के पिता की गोली मार कर हत्या

khaskhabar.com: रविवार, 29 जनवरी 2017 5:11 PM (IST)
गैंगस्टर मंजीत महल के पिता की गोली मार कर हत्या
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में गैंगस्टर मंजीत महल के पिता की गोली मार कर हत्या कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक बदमाशों ने मंजीत के घर के बाहर ही उसके पिता पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था कि उन्होंने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, गैंगस्टर मंजीत महल के पिता श्रीकृष्ण घर के बाहर बैठे हुए थे। उसी दौरान स्कॉर्पियो से आए हमलावरों ने फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। गौरतलब है कि गैंगस्टर मंजीत महल पर नजफगढ़ के पूर्व एमएलए भरत सिंह की हत्या का आरोप है। मंजीत इस समय तिहाड़ जेल में बंद है।
पुलिस आशंका जता रही है कि दोनों की आपसी रंजिश के चलते ही मंजीत के पिता पर हमला किया गया है।

[@ तैमूर ने 1399 में कांगडा को कब्जाकर दोनों हाथों से लूटा]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement