जयपुर। छोटी काशी में गुरुवार को गणेश जन्मोत्सव पर गणेश मंदिरों में श्रद्धा का ज्वार उमड़ा। मंदिरों में अल सुबह से ही विघ्नहर्ता के दर्शन करने व मन्नत मांगने के लिए भक्तों का अपार जनसमूह उमड़ा। इस अवसर पर एकदंत की न्यानाभिराम झांकिया सजाई गई। घरों में गणपति का पूजन कर सुख-शांति की कामना की गई। शहर में चहु ओर गणेश वंदना के कार्यक्रम किए गए। श्रद्धालुओं ने जय गणेश के जयकारों से आकाश गुजायमान हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान के वाहक मुषक के कान में अपनी मन्नत कहकर गणपति तक पहुचाई।