Gamblers feat, gambling business was going on by writing Press on the vehicle-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जुआरियों का कारनामा, गाड़ी पर प्रेस लिख कर चल रहा था जुएं का कारोबार

khaskhabar.com: गुरुवार, 30 जनवरी 2025 3:03 PM (IST)
जुआरियों का कारनामा, गाड़ी पर प्रेस लिख कर चल रहा था जुएं का कारोबार
गंजबासौदा, विदिशा। शहर के सिटी कोतवाली थाना परिसर में खड़ी एक गाड़ी पर प्रदेश के प्रतिष्ठित समाचार पत्र का नाम लिखा हुआ था। यह गाड़ी जुएं का कारोबार करने वाले गिरोह से जप्त की गई है। आश्चर्यजनक बात यह है कि गिरोह ने चार पहिया गाड़ियों पर प्रेस के नाम की पंजीकरण प्लेट्स चस्पा कर जुएं का धंधा चलाया था। गांवों में इस समय जुएं और सट्टे का कारोबार तेजी से फैल रहा है। पुलिस ने सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए इस गिरोह को पकड़ लिया। सिटी कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और कानूनी प्रक्रिया के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement