Advertisement
जी-20 सम्मेलन: पंजाब पुलिस ने 4 राज्यों और चंडीगढ़ के साथ मिलकर ओपीएस सील-4 चलाया

उन्होंने कहा कि चार सरहदी राज्यों और यूटी चंडीगढ़ के साथ सरहदें साझी करने वाले 10 जिलों के सभी आने/जाने वाले प्वाइंट्स पर इंसपेक्टरों/ डीएसपीज़ की निगरानी अधीन 1000 से अधिक पुलिस कर्मचारियों वाले 104 बेहतर तालमेल वाले मज़बूत नाके लगाए गए। 10 अंतरराज्यीय सरहदी जिलों में पठानकोट, श्रीमुक्तसर साहिब, फाजिल्का, रोपड़, एसएएस नगर, पटियाला, संगरूर, मानसा, होशियारपुर और बठिंडा शामिल हैं।
स्पेशल डीजीपी ने बताया कि राज्य में दाखि़ल होने वाले 3624 वाहनों की चैकिंग की गई, जिनमें से 151 के चालान किए गए और 17 वाहन ज़ब्त किए गए। पुलिस ने 64 व्यक्तियों को गिरफ़्तार करके 49 एफआईआरज़ भी दर्ज की हैं।
इस दौरान पुलिस टीमों ने एक भगौड़े को भी गिरफ़्तार किया है। इसके अलावा पुलिस टीमों ने दो पिस्तौलों समेत गोला-बारूद, 1.48 लाख रुपए की नकदी, 667 ग्राम हेरोइन, 35 किलो भुक्की, 40 ग्राम स्मैक, 9275 बोतलें जायज़ और 170 बोतलें अवैध शराब बरामद की। पुलिस टीमों ने 721 संदिग्ध व्यक्तियों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया।
इस दौरान पुलिस टीमों ने सुरक्षा प्रबंधों का जायज़ा लेने और यह सुनिश्चित बनाने कि सीसीटीवी कैमरे सही ढंग से काम कर रहे हैं, राज्यभर के 878 चर्चों और 78 नाम चर्चा घरों की चैकिंग भी की।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


