Fugitive Lalit Modi Vanuatu citizenship cancelled, PM Jotham orders cancellation of passport-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भगोड़े ललित मोदी को झटका : वानुअतु की नागरिकता रद्द, पीएम जोथम ने पासपोर्ट रद्द करने का दिया आदेश

khaskhabar.com: सोमवार, 10 मार्च 2025 12:02 PM (IST)
भगोड़े ललित मोदी को झटका : वानुअतु की नागरिकता रद्द, पीएम जोथम ने पासपोर्ट रद्द करने का दिया आदेश
नई दिल्ली। भगोड़े कारोबारी ललित मोदी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। वानुअतु सरकार ने उनकी नागरिकता रद्द कर दी है। वानुअतु के प्रधानमंत्री जोथम नापाट ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए ललित मोदी का पासपोर्ट भी रद्द करने का फैसला लिया है। यह कदम ललित मोदी के खिलाफ उठाए गए अंतरराष्ट्रीय कानूनी कार्रवाई का हिस्सा है, जिन्होंने भारत में कई गंभीर आरोपों का सामना किया है। ललित मोदी IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) के पूर्व चेयरमैन रहे हैं, लेकिन 2010 में भ्रष्टाचार, मनी लॉन्ड्रिंग और वित्तीय गड़बड़ियों के आरोपों के चलते उन्हें देश छोड़कर जाना पड़ा था.भारत सरकार कई बार इंटरपोल से रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की मांग कर चुकी है, लेकिन अब तक ऐसा नहीं हो पाया. वनुआतू की नागरिकता मिलने के बाद ललित मोदी और सुरक्षित हो गए थे, लेकिन अब जब वनुआतू ने भी उन्हें बाहर का रास्ता दिखाने का फैसला कर लिया है, तो यह ललित मोदी के लिए एक बड़ा झटका साबित हो सकता है. उल्लेखनीय है कि वित्तीय अनियमितताओं, मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच साल 2010 में ललित मोदी भारत छोड़कर लंदन भाग गए थे। इससे पहले भगोड़े मेहुल चोकसी ने भी एंटीगुआ की नागरिकता हासिल करके कानून से बचने का रास्ता निकाला था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement