From the budget Excitement in Share Market Sensex, gains around 500-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बजट से शेयर बाजार में उत्साह,सेंसेक्स की बढ़त 500 के करीब

khaskhabar.com: शुक्रवार, 01 फ़रवरी 2019 3:59 PM (IST)
बजट से शेयर बाजार में उत्साह,सेंसेक्स की बढ़त 500 के करीब
मुम्बई। संसद में कार्यवाहक वित्त मंत्री पीयूष गोयल देश का अंतरिम बजट पेश किया। पीयूष गोयल ने बजट में किसानों के अकाउंट में पैसे पहुंचाने से लेकर मध्यम वर्ग को टैक्स छूट का ऐलान कर दिया । आम लोगों से जुड़ी घोषणाओं के बाद शेयर बाजार ने रफ्तार पकड़ तेजी की तरफ पकड़ ली हैं। सेंसेक्स की बढ़त 500 अंक के करीब हो गई है। वहीं निफ्टी की बढ़त भी 130 अंकों से ज्यादा है। सेंसेक्स दोपहर 1 बजे के करीब 36, 720 के स्तर को पार कर गया है। हालांकि शुरुआती भाषण के दौरान शेयर बाजार की चाल में सुस्ती देखने को पाई थी। बजट भाषण के 1 घंटे बाद करीब 12.10 बजे सेंसेक्स 120 अंकों की बढ़त के साथ 36, 380 के स्तर पर कारोबार करता दिखाई दिया। वहीं निफ्टी 35 अंकों की बढ़त के साथ 10,865 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement