Friends become animals in cafes in Jaipur: Rape of young woman by drinking intoxicating cold drink, blackmail for three years with obscene video-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Sep 14, 2026 11:08 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जयपुर के कैफे में दोस्त बना हैवान : नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर युवती से रेप, अश्लील वीडियो से तीन साल तक ब्लैकमेल

khaskhabar.com: गुरुवार, 11 सितम्बर 2025 2:29 PM (IST)
जयपुर के कैफे में दोस्त बना हैवान : नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर युवती से रेप, अश्लील वीडियो से तीन साल तक ब्लैकमेल
जयपुर। राजधानी में रिश्तों को कलंकित करने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। आदर्श नगर थाना इलाके में एक युवती ने अपने ही दोस्त पर रेप का गंभीर आरोप लगाया है। आरोप है कि आरोपी ने उसे कैफे में मिलने बुलाकर नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाई और बेहोशी का फायदा उठाकर दुष्कर्म किया। यही नहीं, आरोपी ने अश्लील वीडियो बनाकर युवती को ब्लैकमेल किया और शादी का झांसा देकर लगातार तीन साल तक शारीरिक शोषण करता रहा। पुलिस के अनुसार, रामगंज क्षेत्र की 28 वर्षीय युवती ने एफआईआर दर्ज करवाई है। जुलाई 2022 में दोनों की मुलाकात हुई थी। धीरे-धीरे बातचीत दोस्ती में बदल गई। युवती का आरोप है कि राजापार्क स्थित एक कैफे में आरोपी ने उसे बुलाया और धोखे से कोल्ड ड्रिंक में नशा मिलाकर पिला दिया। बेहोश होने पर आरोपी ने रेप किया और अश्लील वीडियो बना लिया। होश आने पर जब पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इस दौरान शादी का वादा कर वह लगातार संबंध बनाता रहा। लेकिन जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी मुकर गया और वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। आखिरकार धोखा समझ आने पर पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर आदर्श नगर थाने में मामला दर्ज कराया।
मामले की जांच एसआई मुकेश कुमार कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement