बाड़मेर। राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान की ओर से आयुर्वेद विभाग राजस्थान के सहयोग से बाड़मेर जिले के चौहटन तहसील के ग्रामीण इलाको में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति, आदिवासी एवं आर्थिक द्रष्टि से पिछड़े लोगो को नि:शुल्क चिकित्सा उपलब्ध कराने के लिए 14 सितंबर सेे आयुर्वेद चल चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविर प्रभारी डा.अशोक कुमार पंवार ने बताया कि 14 सितंबर चौहटन तहसील की मानसर, 15 को कोनरा, खारावाला में 16 को, 17 को धीरासर तथा 18 सितंबर को तारातरा ग्राम पंचायत में आयुर्वेद चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन शिविर में नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।