france church hostage crisis ends, two attackers killed-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 3:13 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फ्रांस:चर्च में पादरी की हत्या,2 हमलावर ढेर,IS का हाथ

khaskhabar.com: मंगलवार, 26 जुलाई 2016 6:49 PM (IST)
फ्रांस:चर्च में पादरी की हत्या,2 हमलावर ढेर,IS का हाथ
पेरिस। उत्तरी फ्रांस के नॉरमैंडी में मंगलवार को दो हमलावरों ने एक चर्च में लोगों को बंधक बना लिया और पुलिस कार्रवाई में मारे जाने से पहले बंधक बनाये गये एक पादरी की गला काटकर हत्या कर दी। जांच आतंक रोधी इकाई को सौंप दी गई है। इस हमले के पीछे भी आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट का नाम आ रहा है। फ्रांस के राष्ट्रपति ओस्वां ओलांद ने मंगलवार को कहा कि चर्च पर हमला करने वाले दोनों हमलावरों के आईएस से संबंधित होने के दावे सामने आए हैं। फ्रांस्वा ओलांद ने आईएस के लिए दाएश शब्द का इस्तेमाल किया। यह इस्लामिक स्टेट का अरबी नाम है। ओलांद ने इसे नीच आतंकवादी हमला कहा है।

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement