Former Union Minister LP Shahis death, Rahul-Nitish condoled-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पूर्व केंद्रीय मंत्री एल.पी. शाही का निधन, राहुल-नीतीश ने शोक जताया

khaskhabar.com: शनिवार, 09 जून 2018 11:14 AM (IST)
पूर्व केंद्रीय मंत्री एल.पी. शाही का निधन, राहुल-नीतीश ने शोक जताया
पटना/नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री एल.पी. शाही का शनिवार को ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स) में निधन हो गया। वह 98 साल के थे। शाही को गुरुवार को एम्स में भर्ती कराया गया था। बिहार के दिग्गज कांग्रेसी नेता रह चुके शाही का पार्थिव शरीर शाम को पटना लाया जाएगा और रविवार को उनका अंतिम संस्कार होगा। शाही सबसे पहले 1980 में बिहार विधानसभा में चुने गए थे और फिर 1984 में वह मुजफ्फरपुर से सांसद बने। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ललितेश्वर प्रसाद शाही के निधन पर शोक जताया। राहुल गांधी ने शाही के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि उनकी कमी सबको खलेगी। राहुल ने ट्वीट कर कहा, ‘‘एल.पी. शाही...स्वतंत्रता सेनानी, पूर्व केंद्रीय मंत्री और सीडब्ल्यूसी (कांग्रेस कार्यकारिणी समिति) के सदस्य की कमी हम सबको खलेगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदना और प्रार्थना उनके परिवार के साथ है। उनकी आत्मा को शांति मिले।’’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement