अर्थव्यस्था पर BJP को घेरेंगे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस ने बनाई रणनीति
khaskhabar.com: बुधवार, 16 अक्टूबर 2019 11:23 AM (IST)
साथ ही वो जनता को यह भी बता रहे हैं कि रोजगार और आर्थिक स्थिति से देश
की जनता का ध्यान भटकाने के लिए भाजपा और मोदी सरकार चंद्रयान और धारा 370
जैसे विषयों को आगे ला रही है। इसी कड़ी में मनमोहन सिंह का कार्यक्रम देश
की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई में रखा गया है। आपको बताते जाए कि
महाराष्ट्र और हरियाणा में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान
होगा। इसके बाद 24 अक्टूबर को मतगणना होगी।