Former President Pranab Mukherjee daughter sent emotional tweet-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी ने किया भावुक ट्वीट

khaskhabar.com: बुधवार, 12 अगस्त 2020 2:56 PM (IST)
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी ने किया भावुक ट्वीट
नई दिल्ली। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ब्रेन सर्जरी के बाद भी गंभीर हालत में हैं। बुधवार को उनकी बेटी और कांग्रेस नेता शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पिता प्रणब मुखर्जी के लिए भावुक ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट में लिखा, " पिछले साल 8 अगस्त का दिन मेरी जिंदगी का सबसे खुशी का दिन था, जब मेरे पिता को भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। अब एक साल बाद वो गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। भगवान सबकी दुआ सुने, अच्छा करे और मुझे सुख-दुख का सामना करने की शक्ति दे। सभी का शुक्रिया।" प्रणब मुखर्जी दिल्ली में आर्मी रिसर्च एंड रेफरल हास्पिटल में वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। हाल ही में 84 वर्षीय प्रणब मुखर्जी कोरोनावायरस से पॉजिटिव पाए गए थे, और उनकी ब्रेन सर्जरी भी हुई है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement