देहरादून। उत्तराखंड के जंगलों में लगी भीषण आग के मुद्दे को नैनीताल उच्च न्यायालय ने गंभीरता से लिया है। न्यायालय ने केंद्र और राज्य सरकार को मामले में जवाब देने के लिए नोटिस जारी किया है। मामले पर अगली सुनवाई नौ मई को होगी।
मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति के.एम. जोसेफ और न्यायमूर्ति वी.के. बिष्ट की पीठ ने मामले की सुनवाई की।