Forced conversion a crime in Islam: Pak PM-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:09 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

 ‘जबरन धर्म परिवर्तन और धार्मिक स्थलों पर हमले इस्लाम में गुनाह’

khaskhabar.com: मंगलवार, 14 मार्च 2017 11:44 PM (IST)
 ‘जबरन धर्म परिवर्तन और धार्मिक स्थलों पर हमले इस्लाम में गुनाह’
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कहा है कि जबर्दस्ती किसी का मजहब बदलवाना और दूसरों के धार्मिक स्थलों पर हमले इस्लाम में गुनाह है। शरीफ यहां एक होली समारोह में बोल रहे थे। इस मौके पर उन्होंने हिंदुओं को रंगों के इस त्योहार की बधाई भी दी। शरीफ मंगलवार को कराची में एक होली समारोह में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि कौन स्वर्ग में जाएगा और नर्क में यह तय करना किसी का काम नहीं है। इसके बजाय पाकिस्तान को धरती की जन्नत बनाएं। उन्होंने कहा कि ईश-निंदा एक अक्षम्य अपराध है। उन्होंने प्रशासन को सोशल मीडिया पर इस प्रकार के निंदात्मक संदेश डालने के लिए जिम्मेदार लोगों को ढूंढने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। शरीफ का कहना है कि इस कार्य में किसी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से जारी एक बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री ने अधिकारियों को सोशल मीडिया से ईशनिंदा जैसे संदेशों को हटाने का निर्देश दिया है और साथ में यह भी सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि इस प्रकार के संदेश भविष्य में सोशल मीडिया पर न डाले जाएं।

[ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement