forbes calls demonetisation an illegal act towards currency-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:47 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नोटबंदी: मुद्रा पर अनैतिक कार्रवाई, जिन्दगी पर सरकारी नियंत्रण:फोर्ब्स

khaskhabar.com: शुक्रवार, 23 दिसम्बर 2016 10:30 PM (IST)
नोटबंदी: मुद्रा पर अनैतिक 
कार्रवाई, जिन्दगी पर सरकारी नियंत्रण:फोर्ब्स
नई दिल्ली। न इंसानी फितरत कभी बदली है, न बदलेगी, और गलत काम करने वाले लोग गलत काम करते रहने का रास्ता ढूंढ ही लेते हैं, इसलिए भारत सरकार द्वारा भ्रष्टाचार, काले धन और आतंकवाद के साये से निजात पाने के लिए उठाए गए नोटबंदी के कदम से कुछ हासिल नहीं हो पाएगा। यह कहना है विश्वप्रसिद्ध पत्रिका फोर्ब्स के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ स्टीव फोर्ब्स का। उन्होंने अपने संपादकीय में लिखा है कि ग्रह के आबाद होने के वक्त से ही इंसानी फितरत नहीं बदली है। गलत काम करने वाले कोई न कोई रास्ता निकाल ही लेते है। आतंकवादी सिर्फ करेंसी बदल देने की वजह से अपनी बुरी हरकतें बंद नहीं कर देंगे, और धन का डिजिटाइजेशन होने में काफी वक्त लगने वाला है, वह भी उस स्थिति में, जब फ्री मार्केट की अनुमति दे दी जाएगी।

[@ अनोखी शादी: दूल्हा और दूल्हन क्रिकेट खेलकर शादी के बंधन में बंधे]

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement