For the convenience of the passengers the two extra coaches will be in the express trains-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यात्रियों की सुविधा के लिए दो एक्सप्रेस ट्रेनों में लगेंगे एकस्ट्रा कोच

khaskhabar.com: बुधवार, 24 मई 2017 1:24 PM (IST)
यात्रियों की सुविधा के लिए दो एक्सप्रेस ट्रेनों में लगेंगे एकस्ट्रा कोच
लखनऊ/गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए कृषक एक्सप्रेस और गोरखपुर एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच लगाने का फैसला किया है। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव ने बताया कि प्रतीक्षा सूची के यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन दो जोड़ी एक्सप्रेस गाड़ी में अतिरिक्त कोच लगाएगा। इन अतिरिक्त कोचों की फीडिंग की व्यवस्था तत्काल कर दी गई है, जिससे यात्रियों को इसका तत्काल लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि इस निर्णय के तहत 15008 लखनऊ जंक्शन-वाराणसी सिटी कृषक एक्सप्रेस में 23 एवं 24 मई को लखनऊ जंक्शन से शयनयान श्रेणी का एक कोच लगाया जाएगा। इसी प्रकार 15007 वाराणसी सिटी-लखनऊ जंक्शन कृषक एक्सप्रेस में 24 एवं 25 मई को वाराणसी सिटी से शयनयान श्रेणी का एक कोच लगाया जाएगा। 12589 गोरखपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस में 24 मई को गोरखपुर से शयनयान श्रेणी का एक कोच और 12590 सिकंदराबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस में 26 मई को सिकंदराबाद से शयनयान श्रेणी का एक कोच लगाया जाएगा।
आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement