For the betterment of the country, leave the old clichéd record and start thinking afresh: PM Modi -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

देश की भलाई के लिए पुरानी घिसीपिटे रिकॉर्ड को छोड़कर जरा नए सिरे से सोचना शुरू कीजिए- पीएम मोदी

khaskhabar.com: गुरुवार, 10 मार्च 2022 8:56 PM (IST)
देश की भलाई के लिए पुरानी घिसीपिटे रिकॉर्ड को छोड़कर जरा नए सिरे से सोचना शुरू कीजिए- पीएम मोदी
नई दिल्ली । पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के चुनाव के नतीज़ों ने एक बात और साबित कर दी है और मैं सभी ज्ञानियों को कहता हूं कि देश की भलाई के लिए पुरानी घिसीपिटी रिकॉर्ड को छोड़कर जरा नए सिरे से सोचना शुरू कीजिए । मोदी ने कहा कि मैं समझता हूं कि उत्तर प्रदेश के नागरिकों को जातिवाद में बांटकर वे उन जातियों और उन नागरिकों का अपमान करते थे। पूरे उत्तर प्रदेश का अपमान करते थे । उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 4 दशक बाद कोई सरकार लगातार दूसरी बार सत्ता में आई है। तीन राज्य उत्तर प्रदेश, गोवा और मणिपुर में सरकार में होने के बावजूद बीजेपी के वोट बैंक में वृद्धि हुई है । पीएम ने कहा कि गोवा में सभी एग्जिट पोल गलत निकले और वहां की जनता ने तीसरी बार सेवा करने का मौका दिया है। 10 साल तक सत्ता में रहने के बाद भी राज्य में BJP की सीटों की संख्या बढ़ी है। उत्तराखंड में भी BJP ने नया इतिहास रचा है, राज्य में पहली बार कोई पार्टी लगातार दूसरी बार सत्ता में आई है ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement