For food samples, sent for examination in Jodhpur laboratory -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भेजे जोधपुर प्रयोगशाला

khaskhabar.com: मंगलवार, 25 अक्टूबर 2016 8:10 PM (IST)
खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भेजे जोधपुर प्रयोगशाला
जैसलमेर। दीपावली पर्व पर जिले में अपमिश्रित खाद्य पदार्थों की बिक्री पर नियत्रंण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत चिकित्सा विभाग द्वारा डॉ. एम.डी. सोनी, उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, (स्वास्थ्य) जैसलमेर के नेतृत्व में गठित दल ने खाद्य एवं पेय पदार्थों के नमूने लिए। डॉ. एम.डी. सोनी, लक्ष्मीकांत गुप्ता, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, जैसलमेर ने मंगलवार को शहरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से सरसों तेल, घी, फीका मावा एवं ब्रेड के नमूने लिए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि अभियान के तहत कुल 15 नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला जोधपुर भिजवाए गए हैं। यह भी पढ़े :CM अखिलेश के मंत्री के बिगड़े बोल. मंत्री नहीं होता, तो SP को चैंबर में मारता यह भी पढ़े :मुलायम के लिए इतने अहम् क्यों हैं अमर सिंह?

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement