Food Security team destroyed 23,000 kg of poor pulp and pickle material-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

खाद्य सुरक्षा दल ने घटिया पल्प एवं अचार निर्माण सामग्री कराई नष्ट

khaskhabar.com: बुधवार, 20 फ़रवरी 2019 8:54 PM (IST)
खाद्य सुरक्षा दल ने घटिया पल्प एवं अचार निर्माण सामग्री कराई नष्ट
जयपुर। चिकित्सा विभाग द्वारा संचालित शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत बुधवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दल ने रीको इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एम.एल. गृह उद्योग पर कार्रवाई करते हुए करीब 23 हजार किलोग्राम घटिया पल्प एवं अचार निर्माण सामग्री नष्ट कराई। निदेशक जन-स्वास्थ्य डॉ. वी.के. माथुर ने बताया कि उद्योग में कई तरह के सॉस और अचार का निर्माण किया जाता था। यहां सॉस और अचार के निर्माण में एक्सपायर्ड सामग्री काम में ली जा रही थी। इसके अलावा निर्माण सामग्री मानव उपयोग के लायक भी नहीं थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement