floods in kosi, seemanchal claim 40 lives Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 3:13 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कोसी-सीमांचल में बाढ़ से 40 की मौत

khaskhabar.com: शुक्रवार, 29 जुलाई 2016 10:16 PM (IST)
कोसी-सीमांचल में बाढ़ से 40 की मौत
सहरसा में कोसी तटबंध के अंदर अवस्थित क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति अब भी यथावत बनी हुई है। नवहट्टा, महिषी व सलखुआ प्रखंड के दर्जनों गांवों में घरों में दो से तीन फीट तक पानी जमा है। संपर्क पथ टूटने से लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान जाने के लिए नाव का सहारा लेना पड रहा है। किशनगंज जिले में बाढ की विनाशलीला के बाद अब नदियों का जलस्तर घटने लगा है। शुक्रवार को 9वें दिन भी लोग राहत शिविरों से अपने घर नहीं लौटे और राहत शिविरों में कैंप किये हुए हैं। गुरूवार शाम कोचाधामन के खानकाह टोला में डूबने से हांडीभाषा निवासी इस्माइल के 8 वर्षीय पुत्र मसरूर आलम की मौत हो गई।

2/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement