Five members of the family after were drowned in Sindh river-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मध्यप्रदेश : सिंध नदी में डूबने से एक परिवार के पांच लोगों कीे मौत

khaskhabar.com: बुधवार, 01 मई 2019 5:18 PM (IST)
मध्यप्रदेश : सिंध नदी में डूबने से एक परिवार के पांच लोगों कीे मौत
भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड जिले की सिंध नदी में नहाने गए पांच लोगों की डूबने से मौत हो गई। मरने वालों में तीन किशोरियां और दो युवक हैं। पुलिस ने शवों को बरामद कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, सिंध नदी में नहाने गए एक ही परिवार के पांच लोगों की डूबने से मौत हो गई है। मरने वालों में तीन लड़कियां शामिल हैं। मरने वालों की पहचान बारिश ( 40) , आमिर ( 18 ), महरून (15 ), जास्मीन ( 14 ) और खुशबू ( 15 ) के रूप में हुई है। आपको बताते जाए कि सभी लोग एक उमरी में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। वहां से लौटते वक्त इंद्ररूखी पुल के पास भी नहाने के लिए रुक गए। जैसे ही बच्चे नहाने के लिए नदी में उतरे। उन्हें पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लगा और एक-एक चार बच्चे डूबने लगे। पिता ने जैसे ही बच्चों को डूबते देख तो वो भी उन्हें बचाने के लिए गहरे पानी में उतर गए। लेकिन बच्चों को बचाने के चक्कर में वो भी पानी डूब गए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement