five die in explosions in cracker factory in tamilnadu-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:01 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तमिलनाडु:पटाखा फैक्ट्री में धमाके,5की मौत

khaskhabar.com: रविवार, 09 अक्टूबर 2016 10:24 PM (IST)
तमिलनाडु:पटाखा फैक्ट्री में धमाके,5की मौत
चेन्नई। तमिलनाडु के विल्लुपुरम जिले में स्थित एक पटाखा कारखाने में रविवार को हुए विस्फोट में पांच लोगों की मौत हो गई और लगभग 10 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने कहा कि जिस समय विस्फोट हुआ उस समय लोग विल्लुपुरम के एक गांव में स्थित पटाखा कारखाने में काम कर रहे थे। दुर्घटनास्थल चेन्नई से लगभग 170 किलोमीटर की दूरी पर है। अग्नि एवं बचाव सेवा के एक अधिकारी ने कहा कि विस्फोट इतना तीव्र था कि इमारत ढह गई और मलबे में दबकर पांच कामगारों की मौत हो गई। (आईएएनएस)

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement