Advertisement
पांच दिवसीय जिला स्तरीय यूथ रेड क्रॉस कार्यक्रम का समारोह के साथ समापन

बेस्ट टीम का अवाॅर्ड राजकीय महाविद्यालय सेक्टर 1 पंचकूला को दिया गया। इन सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सन्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने संबोधन में कहा कि प्रतिभागियों को इस प्रकार के शिविरों में बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए, और इस जानकारी का ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार करें। सचिव सविता अग्रवाल ने सभी प्रतिभागियों से आह्वान किया कि जो कुछ भी आपने सिखा उसका प्रचार प्रसार समाज में जाकर करें, इस शिविर के आयोजन हेतु जगह देने के लिए प्रधानाचार्या का आभार व्यक्त किया। नीलम कौशिक सामाजिक कायकर्ता को भी कैम्प बेहतर सेवाएं देने के लिए सन्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की शपथ भी दिलवाई गई।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


