Five Bangladeshis arrested in Sonarpur, investigation continues-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सोनारपुर में पांच बांग्लादेशी गिरफ्तार, जांच जारी

khaskhabar.com: सोमवार, 13 जनवरी 2025 4:43 PM (IST)
सोनारपुर में पांच बांग्लादेशी गिरफ्तार, जांच जारी
कोलकाता। सोनारपुर में पुलिस ने पांच बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी बैकुंठपुर इलाके से की गई, जहां ये सभी अवैध रूप से एक साल से अधिक समय से किराए के मकान में रह रहे थे। इन लोगों को आज बारुईपुर अदालत में पेश किया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन बांग्लादेशी नागरिकों ने एक कपड़ा कंपनी में मजदूर के रूप में काम किया था, लेकिन वे भारत में अवैध रूप से प्रवेश किए थे। इसके अलावा, वे स्थानीय निवासियों के साथ बहुत कम संपर्क रखते थे, जिसके कारण उनके बारे में आसपास के लोग अधिक जानकारी नहीं रखते थे। पुलिस यह जांच कर रही है कि वे भारत क्यों आए और यहां कैसे आए। पुलिस ने यह भी खुलासा किया कि जिस मकान में ये लोग रह रहे थे, उसका मालिक फरार है, और उसकी तलाश की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की टीम लगातार जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement