First ever 2+2 dialogue between US and India on September 6-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:36 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भारत और अमेरिका के बीच पहली 2+2 वार्ता छह सितंबर को होगी

khaskhabar.com: शुक्रवार, 20 जुलाई 2018 11:43 AM (IST)
भारत और अमेरिका के बीच पहली 2+2 वार्ता छह सितंबर को होगी
वाशिंगटन। भारत और अमेरिका के बीच पहली 2+2 रणनीतिक वार्ता छह सितंबर को नई दिल्ली में होगी। बयान के अनुसार, ‘‘अमेरिका को यह ऐलान करते खुशी हो रही है कि पहली अमेरिका-भारत 2+2 वार्ता छह सितंबर को नई दिल्ली में होगी।’’अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो और रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस इसमें हिस्सा लेंगे। बैठक में उनके भारतीय समकक्ष विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण अमेरिका और भारत के बीच रणनीति, सुरक्षा एवं रक्षा सहयोग को मजबूत करने के साथ संयुक्त रूप से भारत-प्रशांत क्षेत्र और उससे परे चुनौतियों के समाधान पर चर्चा करेंगे। --आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement