Firing on police team that arrived to raid in Punjab, one policeman killed-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पंजाब में छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर फायरिंग, एक पुलिसकर्मी की मौत

khaskhabar.com: रविवार, 17 मार्च 2024 4:49 PM (IST)
पंजाब में छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर फायरिंग, एक पुलिसकर्मी की मौत
चंडीगढ़। पंजाब के होशियारपुर जिले में अपराध जांच एजेंसी (सीआईए) की टीम एक गैंगस्टर के घर छापा मारने पहुंची। इसी दौरान गैंगस्टर ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से कांस्टेबल अमृतपाल सिंह की मौत हो गई। पंजाब पुलिस की सीआईए टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मुकेरियां के मंसूरपुर गांव में गैंगस्टर के आवास पर छापा मारा। यहां पर गैंगस्टर ने भारी संख्या में अवैध हथियार रखे थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सुरेंद्र लांबा ने रविवार को मीडिया को बताया, सीआईए टीम गैंगस्टर सुखविंदर सिंह के घर छापा मारने के लिए गांव पहुंची थी। टीम ने जैसे ही घर में प्रवेश किया, आरोपी ने फायरिंग कर दी। गोली कांस्टेबल अमृतपाल सिंह के सीने में लग गई।
एसएसपी ने कहा, आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा। अमृतपाल सिंह को शुरू में मुकेरियां के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने पर उन्हें एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement