fire in thatch, goods of thousands destroyed in bharatpur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सरपंच के घर छप्पर में लगी आग, हजारों का सामान खाक

khaskhabar.com: सोमवार, 28 नवम्बर 2016 1:12 PM (IST)
सरपंच के घर छप्पर में लगी आग, हजारों का सामान खाक
भरतपुर। भुसावर क्षेत्र के ग्राम पंचायत चैंटोली के सरपंच व गांव मेहतौली निवासी वेद प्रकाश गुर्जर के निवास स्थित झोंपड़ी में विद्युत केबल में फॉल्ट आ जाने से अचानक आग लग गई। आग से हजारों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। ग्रामीणों ने दो घंटा मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीडि़त सरपंच वेद प्रकाश गुर्जर ने बताया कि घर के पश्चिम की ओर बने झोंपड़ी के ऊपर से जा रही लाइन में फॉल्ट आया और चिंगारी निकली। जिससे छप्पर में आग लग गई। आग से इसके नीचे रखी आटा चक्की मोटर, शौचालय दरवाजा, गेंहू की चार बोरी, पशु चारा जलने लगा। अचानक उठी आग की लपटें देख ग्रामीण वहां पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसकी सूचना पुलिस थाना व हलका पटवारी को दे दी गई है। यहां डॉक्टर नहीं, खेजड़ी भगाती है कुकर खांसी

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement